भोपाल में सोमवार से कुछ कार्यालय खुलेंगे, एक तिहाई कर्मचारी वर्क टू होम करेंगे

भोपाल. मप्र सरकार का सचिवालय और संचालनालय के साथ कुछ चुनिंदा सरकारी कार्यालय 20 अप्रैल से खुलने जा रहे है। इसमें वर्क फोर्स कैसे और कितना आयेगा। इसे लेकर मुख्य सचिव ने सामान्य प्रशासन विभाग के साथ प्रारंभिक बातचीत कर ली है रविवार का सीएम से बातचीत के बाद इसे लागू कर दिया जायेगा। फिलहाल सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों, अपर सचिवों के साथ एक उपसचिव और एक पीए को कार्यालय बुलाने की इजाजत रहेगी। इसके अलावा 3 से 4 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी रहेंगे जो फाईम मूवमेंट में मददगार होंगे। अभी मंत्रालय में आधे दिन के लिये भी सीनियर अधिकारी जा रहे हैं। सोमवार को पूरे कार्यालय खुले रहेंगे। हालांकि मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने सचिवालय में ई-फाइल सिस्टम लागू कर दिया गया है जो तत्कालीन मुख्य सचिव बीपी सिंह और एसआर मोहंती के समय बन्द था। सचिवालय (मंत्रालय) में उपसचिव तक जो व्यवस्था बन रही है। इसके साथ ही निदेशालय (डायरेक्टरेट भवन, सतपुडा और विध्याचल ) के साथ वह कार्यालय भी शामिल हैं जो अलग बने हुए है।
यहां आयुक्त, संचालक, अपर संचालक, संयुक्त संचालक तक लोगों को बुलाया जा सकता है। उप व सहायक संचालक को जरूरत के अनुसार बुलाया जायेगा। भारत सरकार की 15 अप्रैल को जारी की गयी गाइड लाईन में स्पष्ट कर दिया गया है कि सिर्फ 33 प्रतिशत ही वर्क फोस्र दफ्तर में होना चाहिये। इसी के मद्देनजर प्लानिंग की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *