रविवार को प्राप्त 95 नमूनों की जांच निगेटिव

ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच हेतु भेजे गए नमूनों में रविवार को 95 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है। जबकि 71 नमूने आज जांच हेतु भेजे गए हैं। जिले में 2 लाख 80 हजार 334 व्यक्तियों की अभी तक मेडीकल स्क्रीनिंग की गई है।
कलेक्टर कौशलेन्द्रविक्रम सिंह ने बताया कि ग्वालियर जिले में अब तक 1163 नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच हेतु नमूने भेजे गए, जिनमें से 944 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो गई है। 92 नमूनों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। इसके साथ ही 121नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होना अभी शेष है। जिले में नोवेल कोरोना वायरस के 6 नमूने पॉजिटिव पाए गए थे, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में कुल 6 हजार 425 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। 3 हजार 44 व्यक्ति होम क्वारंटाइन की अवधि भी पूर्ण कर चुके हैं। एक लाख 25 हजार 529 परिवारों का सर्वेक्षण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *