रियायत संभव-कल से ग्वालियर ग्रीन जोन के नजदीक
ग्वालियर. आज रविवार को ग्वालियर की जो स्थिति है उसके अनुसार ग्वालियर कोरोना मुक्त है और जो तीन मरीज भर्ती है वे दूसरे जिले के है। ग्वालियर के जिन लोगों को आइसोलेशन वार्ड में डाला गया था वे अपने घरों को पहुंच गए है। ग्वालियर में एक भी पॉजिटिव रिपोर्ट वाला शख्स नही है। यह ग्वालियर के लिए एक बहुत बडी राहत की बात है।
ग्वालियर जिले को संभालने वाली सरकारी मशीनरी के कोरोना से जंग में पूरी ताकत झोंक देने के सार्थक परिणाम सामने आने लगे है हालांकि लंबी लड़ाई शेष है पर ग्वालियर आज उस स्टेज पर जाकर खड़ा हो गया है जहां आज दिन भर भले की खबर रही तो ग्वालियर में संपूर्ण लॉकडाउन 3 मई तक खिंचने के हालात काफी कम हो जाएंगे और कल से और भी भला शुरू हो सकता है। ग्वालियर वालों को किस्तों में रियायत मिलनी शुरू हो जाएंगी।
किन कारोबार में रियायत- अफसर कर रहे मंथन
अफसर अब मंथन कर रहे है कि ग्वालियर में हालात सामान्य होने के कारण जो गाइडलाइन केंद्र सरकार ने जारी की है उसके पालन में आगे क्या किया जा सकता है। रियायतें यदि दी जा सकती है तो किन-किन कारोबार को लॉकडाउन के दायरे से बाहर किया जा सकता है।
अछूत क्षेत्र में शुरू होने वाली सेवाए
कोरोना से अछूते क्षेत्र में शुरू होने वाली सेवाओं में मेडिकल सर्विसेज, खेती-बागवनी, मछली पकड़ना, पशुपालन, सामाजिक सेवा क्षेत्र, निजी संस्थानों, छोटे लॉज, केंद्र और राज्य के दफ्तर, कारखानों, मोबाइल फोन, टीवी-रेफ्रिजरेटर-लैपटॉप, कपड़े और स्कूली बच्चों के लिए स्टेशनरी आइटम, किराने के सामन और दवा जैसी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री शामिल है। ग्राणीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई और बिजली लाइनों, दूरसंचार, ऑप्टिल फाइबर व केबल बिछाने का काम भी शुरू किया जा सकता है।
