ग्वालियर सीमा पर कड़ी की चेकिंग, ट्रक में छिपकर आ रहे दो दर्जन लोगों को पकड़ा

ग्वालियर. ग्वालियर में दूसरे शहरों से ट्रकों में छिपकर आ रहे लोगों से शहरवासी संक्रमित ना हो इसके लिए पुलिस ने सीमा पर चेकिंग कड़ी कर दी है। जो भी शहर में प्रवेश करने का प्रयास करता पकड़ा जा रहा है उसकी मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने क्वारेंटाइन सेंटर भेजा जा रहा है वहीं अफसरों के साफ निर्देश है कि हाईवे स्थित सीमाओं पर तैनात जवान व अफसर एक भी वाहन को बगैर जांच के ना जाने दें क्योंकि एक भी संक्रमित शहर में पहुंच जाएगा तो सारी मेहनत बेकार हो जाएगी।
5 ट्रकों से आए दो दर्जन लोगों को पकड़ा
मोहना थाना पुलिस ने शिवपुरी-ग्वालियर सीमा पर चेकिंग में 5 ट्रकों से आए दो दर्जन लोगों को पकड़ा है जिनमें दूसरे जिलों में जाने वाले डेढ़ दर्जन लोगों को बॉर्डर पार कराया है वहीं शहर में आने वाले 5 युवकों को मेडिकल जांच के बाद तिघरा स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है जिससे अगर वे संक्रमित हों तो पता लगाया जा सके और कोई भी उनके संपर्क में आने से संक्रमित ना हो सके।
झांसी रोड पर सुबह 2 युवकों को पकड़ा
सुबह थाना प्रभारी झांसी रोड नाका चंद्रबदनी पर पहुंचे तो दो युवक बैग टांगे हुए जाते दिखे। शंका होने पर उन्हें रोका और पूछताछ की तो युवकों ने बताया कि वे महाराष्ट्र के औरंगाबाद से आए है और मौतीझील पर रहने वाले अपने दोस्त के घर जा रहे है। यहां तक आने की पूछने पर युवकों ने बताया कि वे ट्रकों से आए थे और सीमा पर चेकिंग प्वाइंट से पहले ही ट्रक चालक कच्चे रास्तों से होते हुए झांसी रोड इलाके में छोड़ गया था। इसके बाद वह पैदल-पैदल जा रहे थे कि तभी उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने उनकी मेडिकल जांच कराने के बाद क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया है।
राजा बाबू सिंह, एडीजी
हाईवे पर स्थित थानों और जिले के बार्डर पर तैनात प्वाइंटों को प्रत्येक वाहन की फिजीकल चेकिंग कर प्रवेश दिए जाने के निर्देष दिए हे जिससे लोग सुरक्षित रहें और इन प्वाइंट पर तैनात जवान एक भी वाहन को बगैर चेक किए नहीं जाने दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *