खुशखबरी-भारत में कोरोना वायरस के मरीज तेजी से स्वस्थ्य हो रहे हैं

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से पूरी दुनिया संघर्ष कर रही है लेकिन इस दौरान भारत में एक राहत भरी खबर आई है। जी हां, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में भले ही अभी भी सामने आ रहे हों लेकिन भारत के लिये अच्छी बात यह है कि संक्रमण के शिकार मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत भी लगातार बढ़ रहा है।
पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डाले तो मंगलवार को ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत 9.9 था। जबकि बुधवार को यह बढ़कर 11.41 प्रतिशत हो गया। इसी तरह गुरूवार को कुछ और राहत भरी खबर आयी है। और प्रतिशत बढ़कर 12.02 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को हालत में और सुधार आये और ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 13.06 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *