मंडीदीप इंडस्ट्रियल स्थित पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी को बुझाने में 22 फायरब्रिगेड की गाडि़यों से आग पर पाया काबू

भोपाल(रायसेन). मंडीदीप स्थित अनन्या पैकेजिंग फैक्ट्री में शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे आग लग गयी है। मौके पर भोपाल रायसेन और मण्डीदीप स्थित कंपनियों की 22 फायरब्रिगेड की गाडि़यों को आग बुझाने के लिये लगाया गया है। 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका है। फायरब्रिगेड ने आग तक पानी पहुंचाने और रास्ता बनाने के लिये जेसीबी से फैक्ट्री केे अन्दर तोड़फोड भी की गयी है। ऐसा भी बताया जा रहा है आग लगने से 2 से 3 करोड़ रूपये तक का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॅार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
फैक्ट्री में गत्ते और फोम बनाये जाते थे
24 मार्च को लॉकडाउन के दौरान फैक्ट्री बन्द हो गयी थी और इसे 21 अप्रैल को संभवतः चालू होना था इसे लेकर तैयांरियां चल रही थी। यह फैक्ट्री एसोसियेशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की है। आग लगने की सूचना मिलने पर अग्रवाल सहित मंण्डीदीप के उद्योगपति घटनास्थल पर पहुंचे। शुरूआत में जब फायर ब्रिगेड कीगाडि़या नहीं पहुंची तो फायर फायटर की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया। एसडीएम विनीत तिवारी, एसडीओपी मलकीत सिंह और तहसीलदार संतोष बिटौलिया औेर मण्डीदीप थानाप्रभारी राजेश तिवारी सहित नगर पालिका का अमला घटनास्थल पर आग बुझाने में जुटा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *