एसपी नवनीत ने बगैर मार्क के बेच रहे सामान वालों पर लगाया जुर्माना
ग्वालियर. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शहर में चल रहे लॉकडाउन का पालन कराने के लिए आज सुबह ही पुलिस कप्तान नवनीत भसीन पुलिस अफसरों के साथ निकल आए। जब वे ग्वालियर थाना क्षेत्र में पहुंचे तो कुछ दुकानों पर मार्क के निशान नहीं मिले ओर लोग लॉकडाउन का पालन करते नहीं दिखे जिस पर कप्तान ने व्यवसायियों को लताड़ लगाई और थाना प्रभारी को नियमों का पालन ना करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई के निर्देश दिए जिससे वे नियमों का पालन करे और संक्रमण का शिकार नहीं हो। एसपी नवनीत के आदेश के बाद पुलिस ने नियमों को तोड़ने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।
एसपी के निर्देश के बाद कार्रवाई की- एएसपी पंकज पाण्डे
एएसपी पंकज पाण्डे ने बताया कि कप्तान के निर्देश के बाद ग्वालियर थाना प्रभारी रघुवीर मीणा पुलिस बल के साथ इलाके में पहुंचे तो उन्हें रमेश पुत्र रामनारायण कोरी की दुकान पर मार्क के निशान नहीं मिले तो उन्होंने उसका एक हजार रु. की रेडक्रॉस की रशीद काट कर जुर्माना किया इसके साथ ही जीतेश पुत्र ताराचंद पंजाबी निवासी मैदाई मोहल्ला का तीन हजार का जुर्माना, अरूण पुत्र सुरेन्द्र जेन निवासी शब्द प्रताप आश्रम का एक हजार और नीरज पुत्र संतोष पाल का एक हजार रु. का जुर्माना किया।
16 दुकानदारों की रेडक्रॉस की रशीद काटकर जुर्माना वसूला
एएसपी संत्येन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि सुबह से ही उन दुकानदारों को समझाइश दी गई थी कि मार्क लाइन का पालन करे और ग्राहकों के लिए मार्क सिग्न कराएं। जनकगंज थाना पुलिस ने 16 दुकानदारों की रेडक्रॉस की रशीद काटकर जुर्माना वसूला है जिन्होंने नियमों का पालन नहीं किया साथ ही अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने समझाइश के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई की।
