इंदौर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर चाकुओं से हमला, हमलावरों को पकड़ने के लिये पुलिस फोर्स रवाना

इंदौर. कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए दिन-रात कार्य कर रही स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम पर एक बार फिर हमला किया गया है। पलासिया थाने के विनोबा नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल से कुछ लोगों को गिरफ्त में लिया है साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। इसके बाद कलेक्टर मनीष सिंह भी घटना स्थल का जायजा लेने मौके पर पहुंचे।
क्या है पूरा मामला
स्वास्थ्य विभाग की सर्वे कर रही टीम पर पलासिया थाने के बिनोबा नगर में हमला हुआ। सर्वे टीम पर चाकू से हमले के दौरान बीच-बचाव में आए पड़ोसियों को चाकू लगा। सर्वे टीम में डॉक्टर, टीचर, पैरामेडिकल और आशा कार्यकर्ता शामिल थे। पलासिया थाने पर एकत्रित हुए स्वास्थ्यकर्मी, सर्वे टीम पर हमला करने वाला शख्स बदमाश बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गुंडे ने पहले सर्वे टीम में शामिल शिक्षिण को झापड़ मारा और उनका मोबाइल भी तोड दिया। सर्वे इंचार्ज आयुर्वेदिक डॉक्टर प्रवीण चौरे ने घटना की पुष्टि की।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदोरिया के अनुसार विनोबा नगर में हुई मारपीट के मामले में धारा 353, 332, 323, 294 और 327 के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गई है जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *