देशभर में 14, 378 कोरोना के मरीज, 480 लोगों की मौत, 23 राज्यों के जमात की वजह से केस बढ़े -स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14378 हो गई है। इसमें से 4,291 केस तबलीगी जमात से जुड़े हैं। पिछले 24 घंटे में 43 लोगों की मौत हुई है. 23 राज्यों के जमात की वजह से केस बढ़े हैं। राहत की बात यह है कि 23 राज्यों के 45 जिलों में पिछले 28 दिनों से कोरोना का कोई नया केस नहीं सामने नहीं आया। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने यह जानकारी दी।
वीजा 3 मई तक के लिये निःशुल्क
स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने शनिवार की शाम को प्रेस कॉफ्रेंस में देश में कोरोना वायरस के हालातों के बारे में जानकारी । गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि कोई भी विदेशी नागरिक जो इस समय लॉकडाउन केकारण से फंस गया है उस पर 3 मई तक किसी भी तरह की ओवर स्टे पैनल्टी नहीं लगेगी। इसके साथ ही जिन विदेशियों का वीजा एक्सपायर होने वाला है या एक्सपायर हो गया है उनका वीजा 3 मई तक के लिये निःशुल्क बढाया जायेगा।
गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने पत्रकारवार्ता में कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से ब्लड कास्टॉक रखने के लिये कहा है। अभी तक देश में 1992 लोग कोरोना से स्वस्थ्य हो चुके हैं। लोगों के ठीक होने की दर लगभग 13.85 प्रतिशत है। 24 घंटे में 991 नये कोरोना के मामले सामने आये हैं।
