सेल्यूट -उज्जैन पुलिस के प्रधान आरक्षक ने 600 किमी पैदल चलकर ड्यूटी संभाली
उज्जैन. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री ने पूरे भारत में लाकडाउन कर दिया है। जिसके चलते कोई भी व्यक्ति एक जिले से दूसरे जिले में आना.जाना पूरी तरह बंद है। इसी के साथ दृ साथ हेलीकॉप्टर ए रेल सेवा और बस आदि पूरी तरह बंद कर दी गई है।
इधर उज्जैन पुलिस थाना निलगंगा मैं पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश सिंह तोमर 17 दिन पहले अपने गांव भिंड छुट्टी पर गया था । लाकडाउन के चलते उसे ट्रेन और बस की सुविधा पूरी तरह बंद मिली, तो रमेश ने अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए यह सोचा कि पैदल ही चलना उचित रहेगा। रमेश सिंह तोमर 600 किमी अपने गाँव भिंड से पैदल चलकर आज शाम उज्जैन में थाना निलगंगा में वापसी करा दी है। वही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशंसा करते हुए उस जवान को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और तुरंत मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल भी जाने की सलाह दी इस मौके पर एएसपी अमरिंदर सिंह, सीएसपी कश्यप ओर थाना प्रभारी कुलवंत जोशी मौजूद थे।
