ग्वालियर में शुक्रवार को 57 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई

ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच हेतु भेजे गए नमूनों में शुक्रवार को 57 नमूनों की जांच प्राप्त हुई है। जिले में प्राप्त हुई सभी 57 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है। इसके साथ ही 48 नए नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं। जिले में 2 लाख 63 हजार 356 व्यक्तियों की अभी तक मेडीकल स्क्रीनिंग की गई है।
2 लाख 63 हजार से अधिक लोगों की मेडीकल स्क्रीनिंग
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि ग्वालियर जिले में अब तक 1010 नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच हेतु नमूने भेजे गएए जिनमें से 768 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो गई है। 92 नमूनों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। इसके साथ ही 144 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होना अभी शेष है। जिले में नोवेल कोरोना वायरस के 6 नमूने पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमें से 2 मरीजों की दो बार निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 4 मरीजों को अस्पताल में रखा गया है। इनकी भी एक रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो चुकी है। दूसरी रिपोर्ट के लिये नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *