पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर याद किया

ग्वालियर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह के पिताश्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री राजेंद्र सिंह पुण्यतिथि के अवसर पर जिला भाजपा महानगर ग्वालियर ने गांधी रोड ग्वालियर स्थित निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा महानगर ग्वालियर जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर, ग्वालियर पूर्व के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, ग्वालियर ग्रामीण के पूर्व विधायक मदन कुशवाह, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जैन, सुरेंद्र सिंह परमार सहित अनेक भाजपा नेता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *