इंदौर से भागे जमाती उप्र के रामपुर घर जा रहे थे, गुना से खाना खाना पैक कराया

मुरैना. इंदौर से भागे जमाती अपने घर उत्तर प्रदेश के रामपुर जाना चाहते थे। क्वारंटाइन केंद्र से भागते ही उन्हें केले लेकर उप्र जा रहा ट्रक मिल गया। मुंहमागा दाम देकर वे उसमें सवार हो गए। यह ट्रक कई जिलों में बिना चेकिंग के ही निकल गया इस दौरान केवल गुना में एक ढाबे पर खाना पैक कराया गया। इंदौर से समय रहते सूचना मिलने पर ट्रक को राजस्थान की सीमा से पहले पकड़ लिया गया। ट्रक में इंदौर से भागे अब्दुलज सलाम, रईश आलम, तनवीर हमीर हुसैन व मुंशी रफीक थे।
ट्रक ड्राइवर व क्लीनर को भी भर्ती कराया
मुरैना पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द कर दिया है और ट्रक के ड्राइवर व क्लीनर को भी भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने कोरोना संक्रमित अब्दुल सलाम व रईश आलम को आइसोलेशन वार्ड में रखने की जगह बर्न वार्ड में रखा है। दो कोराना संदिग्ध तनवीर हमीर हुसैन व मुंशी रफीक और ट्रक के ड्राइवर-क्लीनर को अभी मेडिकल वार्ड में रखा है क्योंकि इनमें कोरोना की इंदौर से पुष्टि नहीं है। ड्राइवर-क्लीनर सहित सभी को सैंपल लिए अस्पताल प्रबंधन ने चारों जमातियों व ट्रक ड्राइवर-क्लीनर के भी सैंपल कराए है।
सभी के सैंपल कराए
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इंदौर से उन्हें कोई रिपोर्ट नहीं मिली है इसलिए सभी के सैंपल कराए है। प्रबंधन के अनुसार चारों को कोरोना पॉजिटिव मानकर ही इलाज किया जा रहा है। वहीं जिस ट्रक में जमाती इंदौर से मुरैना आए है उसमें केला भरा हुआ है। भीषण गर्मी में केला जल्दी खराब हो जाता है। ट्रक ड्राइवर व क्लीनर अस्पताल में भर्ती है ऐसे में जब तक उनकी रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। इसमें 4 से 5 दिन का समय भी लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *