मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 हजार पार

भोपाल. लॉकडाउन फेज-2 के दूसरे दिन मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार हो गई। गुरूवार सुबह 114 मामले सामने आए और ये सभी इंदौर के है इसके साथ ही राज्य में 1041 कोरोना संक्रमित हो गए है। 55 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 45 कोरोना के मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हे।
भागे युवकों की तलाश में पुलिस ने करवाई की
इंदौर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यहां 696 मामले सामने आए है। बुधवार रात 63 और 95 साल की दो महिला मरीजों ने दम भी तोड़ा है। वहीं राजेंद्र नगर क्वारैंटाइन सेंटर से भागे युवकों की तलाश में पुलिस ने शहर समेत सीमावर्ती जिलों में मुनादी करवाई की है। 6 दिन पहले ही कोरोना से जान गंवाने वाले डॉ. शत्रुघ्न पंजवानी कर मां ज्ञानीदेवी की भी देर रात मृत्यु हो गई। डॉ. पंजवानी की मृत्यु के बाद परिवार क्वारैंटाइन होकर शुभकारज गार्डन में रह रहा था। ज्ञानीदेवी की सैंपल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। शाम को उनकी तबीयत बिगड़ी तो विशेष अस्पताल ले गए। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर टीकमगढ़ में डॉ. पंजवानी के कंपाउंडर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है इसके बाद उसे इलाज के लिए सागर भेज गया है।
भोपाल में कोरोना से लड़ाई में कुछ तेजी नजर आई
वहीं लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए भोपाल के पुराने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी गई है। हर आने-जाने वाले से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। लॉकडाउन वन की गलतियों से सबक लेकर अब भोपाल में कोरोना से लड़ाई में कुछ तेजी नजर आ रही है। कंटेनमेंट और उसके आसपास के इलाके खासकर पुराने शहर में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। संक्रमितों का पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग और सैंपलिंग की संख्या में भी इजाफा किया गया है। 20 दिन पहले तक जहां रोजाना 250 सैंपल भी नहीं हो रहे थे बुधवार को उनकी संख्या 1000 तक पहुंच गई। मंगलवार को तो 1500 सैंपल लिए गए थे अब इनकी जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *