रेलवे ने ग्वालियर को बनाया हॉल्ट

ग्वलियर. अब खजुराहो से कुरूक्षेत्र के बीच चलने वाली ट्रेन को रेलवे ने रद्द कर दिया है। अब रेलवे इसके लिए नई तिथि घोषित करेगा। प्रतिदिन चलने वाली इस ट्रेन में 21 कोच लगेंगे। इस ट्रेन का संचालन खजुराहो से वाया टीकमगढ़, ललितपुर, झांसी से होना है।
रेल प्रशासन ने ट्रेन नंबर 11901/02 मथुरा- कुरूक्षेत्र-मथुरा (सप्ताह में 5 दिन) को एक नए नंबर 11841/42 खजुराहो- कुरूक्षेत्र नई ट्रेन संरचना के साथ आगरा-धौलपुर-ग्वालियर-झांसी-ललितपुर-टीकमगढ़ के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है। यह परिवर्तन खजुराहो से 27 अप्रैल व कुरूक्षेत्र से 28 अप्रैल से प्रभावी होना था लेकिन लॉकडाउन के चलते इस ट्रेन के संचालन को स्थगित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *