ग्वालियर में लॉकडाउन फेज-2 का दूसरा दिन, न सोशल दूरी बनाई न चेहरे पर मास्क लगाया
ग्वालियर. आज ग्वालियर में लॉकडाउन वॉल्यूम टू का दूसरा दिन है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है इसके बावजूद शहर के कुछ लोग बेपरवाह बने हुए है। इन लोगों को न तो पुलिस का डर है न ही कोरोना का खौफ, बेवजह शहर की सड़कों पर घूम रहे है। लॉकडाउन तोड़ रहे है लेकिन ये मानने को तैयार नहीं है।
हद तो यह है कि उन क्षेत्रों के लोग भी अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। ये लोग अब भी घरों से बाहर निकलकर घूमते रहते है। पुलिस युवाओं और बच्चों को तो उठक-बैठक लगवाकर सजा दे रही है लेकिन महिलाएं और बुजुर्गों का लिहाज कर सादगी से पेश आ रही है ऐसे में ये लोग पुलिस की नरमी का नाजायज फायदा उठाकर नियमों को लगातार तोड़ रहे है। बेवजह सड़कों पर निकलने वालों को खूब समझा रही है। कई बार समझाने पर भी लोग जब नहीं मानते तब ड्यूटी पर तैनात जवानों को सख्ती करने पर मजबूर होना पड़ता है।
चेहरे पर बिना मास्क लगाए दाल दाल बाजार पहुंचे
आज सुबह भी कई बैंकों के बाहर पुलिस के जवानों ने फिजीकल दूरी का पालन कराया तो कई स्थानों पर लोगों ने इसका पालन करने से मना किया। हद तो तब देखी गई जब कई लोग चेहरे पर मास्क भी नहीं लगाए हुए थें इधर आज दाल बाजार में फुटकर विक्रेता दुकानदारों का टर्न है लेकिन किराना लेने आए लोगों ने सोशल दूरी का कतई पालन नहीं किया और न ही दुकानदार ने उनसे पालन करने के लिए फोर्स किया।
