श्रीमति सक्सेना गरीबों और असहाय के बीच भोजन वितरित कर रहे हैं
ग्वालियर. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये लॉकडाउन के दौरान सिटीसेंटर स्थित कैरियर कान्वेंट स्कूल की प्राचार्य श्रीमति सक्सेना द्वारा लगभग 20 दिन से लगातार गरीब और असहाय लोगों की बस्तियों में जाकर गरीब मजदूर और बेसहारा लोगों व उनके बच्चों को अपने साथियों की सहायता से प्रतिदिन 100 भोजन के पैकेट जरूरतमंद लोगों को वितरित किये जा रहे है।
लॉकडाउन में गरीब और असहाय मजदूरों और बच्चों के बीच इस अभियान को चलाने में श्रीमति सक्सेना अपने शिक्षक साथियों के साथ साथ अलावा उनके पति का भी भरपूर सहयोग कर रहे हैं। और इस अभियान को आगे भी जारी रखना चाहती है।
