जीवाजी विश्वविद्यालय की ओर से नाश्ता पुलिस कर्मियों के बीच किया वितरित
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय की ओर से पिछले 30 मार्च से लगातार गरीब और असहाय मजदूरों को भोजन पैकेट वितरित किये जा रहे हैं आज इसी श्रृंखला में 13 अप्रैल सोमवार को प्रो. राधा तोमर द्वारा दी गयी सहयोग राशि डॉ. केशवसिंह गुर्जर और डॉ. शांतिदेव सिसोदिया के द्वारा विश्वविद्यालय परिसर के चारो ओर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये 24 घंटे तैनात पुलिस कर्मियों को जो कोरोनों जैसी भंयकर महामारी मेंअपनी जान की परवाह किये बगैर अपने परिवारों के पास रहकर भी अपनों से दूर रह हमारी रक्षा कर रहे है। इसी वजह से ग्वालियर कोरोना वायरस से मुक्त होता जा रहा है। आज समाज में एक योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं ऐसे पुलिस कर्मियों को नाश्ता उपलब्ध कराया गया और साथ में पानी की बोतल भी दी गयी। सिटीसेंटर चौराहा पर तैनात यातायात पुलिस कर्मचारियों, माधवनगर गेट पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों, थाना विश्वविद्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों को और गोविंदपुरी पुलिस चौकी पर पहुंच कर उपलब्ध करवाया गया है।
इस अवसर पर टीआई रामनरेश यादव, यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक सूबेदार स्मृति दोहरे, जीवाजी विश्वविद्यालय की ओर डॉ. केशव सिंह गुर्जर, डॉ. शांतिदेव सिसोदिया और वाहन चालक धर्मेन्द्र कंसाना ने सहयोग प्रदान किया।
समाजसेवी इन्दर कैसवानी ने बांटे मास्क, सैनिटाइजर
समाजसेवी इन्दर कैसवानी ने सुबह पुलिस कर्मियों 400 सैनिटाइजर, 200 हैंड गलब्स, 200 मास्क और 300 टोपी सिर लगाने के लिये पुलिस कर्मियों को उपलब्ध करवाई।
