पाक आर्मी का फायटर क्रैश में दो पायलट की मौत
नई दिल्ली. गुजरात के पास पाकिस्तानी सेना का एक ट्रेनी विमान ‘‘मुशाक’’ सोमवार को क्रैश हो गया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, हादसे में 2 पायलट के मरने की पुष्टि हुई है। इस विमान ने सेना की रूटीन ट्रेनिंग के दौरान उड़ान भरी थी। पाकिस्तान के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) के मेजन उमर नेबताया है कि हादसे में इंस्ट्रक्टर पायलट मेजी उमर और ट्रेनी पायलट लेफ्टिनेंट फैजान की मौत हो गयी है। मेजर उमर पाकिस्तान के गुजरात और फैजान चकवाल के कलार कहर के निवासी है।
पिछले 5 महीनों में पाकिस्तान एयरफोर्स के ट्रेनी विमान क्रैश होने की यह पांचवी घटना है। पूर्व में हुई दुर्घटनाओं में दो पायलटों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष जून में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार सैन्यकर्मी भी मारे गये थे।
इस्लामाबाद में 8 मार्च को पीएएफ का विमान क्रैश हुआ था
पाकिस्तान वायुसेना (पीएएफ) का फायटर जेट एफ-16 प्लेन 8 मार्च को गणतंत्र दिवस की परेड की रिहर्सल के बीच क्रैश हो गया था। हादसे में विमान उड़ा रहे विंग कमाण्डर नौमान अकरम की मौत हो गयी। प्लेन क्रैश होने से पूर्व विंग कमाण्डर नौमान इजेक्ट करने में सफल रहे थे। हालांकि, वह बाद में आग से झुलस गये थे जिससे उनकी मौत हो गयी। विमान का मलबा इस्लामाबाद के पास शकरपारियां के जंगल में मिला था।
