पति से हुआ झगड़ा तो मां ने 5 बच्चों को गंगा में डुबो कर मार डाला

भदोही. उत्तरप्रदेश के भदोही जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां गोपीगंज इलाके में एक महिला ने कथित रूप से पति से झगड़ा होने से त्रस्त होकर अपने 5 बच्चों को गंगा नदीमें डुबोकर मार डाला। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव में रहने वाली मंजू का पति मृदुल यादव झारखं डमें रहता है। शनिवार की देर रात मंजू किसी को बताये बिना अपने 5 बच्चों आरती, सरस्वती, मातेश्वरी, शिवशंकर  और केशव को घर से लेकर निकली थी।
उन्होंने बताया कि मंजू ने रात लगभग 2 बजे गांव में ही स्थित गंगा नदी में सभी बच्चों को कथित रूप से डुबो दिया। मंजू की उम्र 36 वर्ष की है उसके बच्चों की आयु आरती 23 वर्ष, सरस्वती 10 वर्ष, मातेश्वरी 8 वर्ष, शिवशंकर 6 वर्ष और केशव 4 वर्ष उम्र बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *