ग्वालियर में 19 संदिग्ध तब्लीगी जमाती मिलने पर प्रशासन में हड़कंप, लोकेशन थी निजामुद्दीन टॉवर
ग्वालियर. निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज के दौरान मोबाइल टॉवर के दायरे में आए मुस्लिम समाज के 19 संदिग्ध जमातियों से ग्वालियर में हड़कंप मच गया है। यह वे संदिग्ध जमाती है जिनकी मोबाइल लोकेशन 1 मार्च से 17 मार्च तक निजामुद्दीन के मोबाइल टॉवर से मिली है। यह लोग या तो मरकज में शामिल हो सकते है या फिर मोबाइल टॉवर के दायरे में थे। कोरोना संक्रमण में देश का सबसे बड़ा एपिसेंटर बनकर सामने आने के बाद निजामुद्दीन लोकेशन के मोबाइल टॉवर की डिटेल केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों को भेजी गई है जिसके बाद संबंधित जिलों में इन संदिग्ध जमातियों को रडार पर ले लिया है। ग्वालियर में अधिकतर संदिग्ध जमाती ट्रैक हो चुके है इसके बाद इनकी सैंपलिंग कर क्वारंटाइन कराया जा रहा है। कलेक्टर ने तब्लीगी जमात व ऐसे संबंधित आयोजन से ग्वालियर आने वाले व पहले ये उपस्थित की पुष्ट सूचना देने वाले को एक हजार इनाम देने की घोषणा की है।
तब्लीगी जमात के कारण देश भर में कोरोना संक्रमण की दहशत और बढ़ गई है। इसके बाद से ही अलर्ट होकर केंद्र सरकार ने निजामुद्दीन की मोबाइल टॉवर लोकेशन लेकर संदिग्धों को सुचीबद्व किया। ग्वालियर की सूची 24 मुस्लिम समुदाय के लोगों के नाम है एक व्यापारी है। इनमें 19 की लोकेशन अब ग्वालियर में बताई गई है।
आईबी से 194 की सूची, पड़ताल जारी
आईबी से ग्वालियर जिले के कूल 194 की सूची मिली है जिनमें मुस्लिम समुदाय के अलावा भी लोग शामिल है। यह वे लोग है जिनकी मरकज के समय लोकेशन निजामुद्दीन थी। इनकी भी गोपनीय पड़ताल जारी है।
तहसीलदार शिवानी पांडेय
लोहिया बाजार में मामा और भांजी को ट्रैक किया और भांजी अब दिल्ली में नौकरी कर रही है। मामा का सैंपल लेकर क्वारंटाइन कराया गया है।
पनिहार
यहां तीन लोगों को सैंपलिंग कर प्रशासन व पुलिस ने क्वारंटाइन कराया है।
एसडीएम प्रदीप तोमर
बहोड़ापुर में तीन संदिग्ध जमातियों की सैंपलिंग कराई गई है। हजीरा में एक संदिग्ध जमाती की सैंपलिंग हुई है। इनके घरों को सैंनिटाइज कराकर क्वारंटाइन कराया गया है।
तहसीलदार नरेश गुप्ता
नारायण विहार में दो की लोकेशन फैक्ट्री पर मिली जो फैक्ट्री बंद मिली पड़ताल जारी है। वहीं तारागंज और भीम नगर से भी एक-एक संदिग्ध जमातियों को उठाया।
कौशलेंद्र विक्रम सिंह कलेक्टर, ग्वालियर
ग्वालियर में 19 संदिग्ध जमातियों की पड़ताल जारी है। इंसीडेंट कमांडर पूछताछ कर रहे है। अधिकतर की की सैंपलिंग कराई जा चुकी है और बचे हुए की जांच चल रही है।
