सीमा रेखा पर पाक की ओर की गयी गोलीबारी में महिला सहित 3 बच्चों की मौत
श्रीनगर. कश्मीर के कुपवाड़ा में सीमा पार से पाकिस्तान की ओर हुई फायरिंग में एक बच्चे और महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गयी हैं, जबकि रविवार को पाकिस्तान से हो रही गोलीबारी का लगातार चौथा दिन है। सेना के अनुसार, पाकिस्तान ने शाम 4.30 बजे कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घरों को निशाना बनाकर गोले दागे। इसमें चौकीबल कुपवाड़ा में रहने वाले 8 वर्षीय बच्चे जियान, 17 वर्षीय के जावेद खान और 37 वर्ष की महिला शमीमा बेगम की मौत हो गयी।
फायरिंग से घरों में लगी आग
फायरिंग की वजह से इलाके के कई घरों में आग भी लग गयी। पाकिस्तान की ओर से गोले दागे जाने की वजह से गांव के लोग डरे हुए हें और अफरा तफरी का माहौल है। सेना के अनुसार, पाकिस्तान की गोलीबारी के बाद हमने भी जबावी कार्यवाही की है। इसमें आतंकी ठिकानों और पाकिस्तानी सेना को जान माल का नुकसान हुआ हैं।
आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया
इससे पहले भारतीय सेना र्ने शुक्रवार की सुबह कुपवाड़ा सेक्टर से सटे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जमकर गोलाबारी कर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। यह वहीं इलाका था, जहां एक हफ्ते पूर्व पैरा कमाण्डों और घुसपैठियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सेना ने 5 आतंकी घुसपैठियों को मार गिराया था। इस कार्यवाही में हमारे 5 पैरा कमाण्डों शहीद हो गये थे।
