यूनीफॉर्म सामग्री को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने 7 वी वाहिनी ने बनवाए विशेष बॉक्स

आईआईटी रोपड़ की तकनीक से तैयार हुए हैं बॉक्स
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की 7 वी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ने अपने जवानों की यूनीफॉर्म सामग्री को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए आधुनिकतम तकनीक से विशेष बॉक्स बनवाए हैं। यह बॉक्स आईआईटी रोपड़ द्वारा तैयार किये गए अल्ट्रावायलेट सेनीटाइजेशन बॉक्स की तकनीक पर आधारित हैं।
सातवी वाहिनी एसएएफ़ द्वारा अल्ट्रावायलेट सेनिटाइजर बॉक्स का उपयोग भी शुरू कर दिया है। इन बॉक्स के ज़रिए खास तौरपर ड्यूटी पर तैनात किये गए जवानों एवं सशस्त्र बल के अन्य अधिकारियों की यूनिफॉर्म सामग्री मसलन बेल्टए टोपीए बैच इत्यादि को सेनिटाइज़ कर संक्रमण से बचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *