रानीपुरा में सतीश सिकरबार ने राशन लेकर घर घर दस्तक दी

ग्वालियर कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव के लिये देशभर में लॉकडाउन के 19 वें दिन भाजपा नेता सतीश सिकरबार अपने साथियों के साथ हरिदर्शन स्कूल के पीछे रानीपुरा दो लोडिंग वाहन में आटा और दाल के 2500 पैकेट लेकर पहुंचे और उन्होंने घर घर पर राशन के साथ दस्तक दी और उन्हें राशन से भरे थैले उन्हें सौंपे। थेले में 5 किलो आटा और 500ग्राम दाल थी।
इस मौके पर सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ध्यान रखा गया किसी भी एकत्र नहीं होने दिया और सभी के घरों के दरवाजे पर पहुंचे और उनके हाथ में राशन से भरे थेले दिये। राशन वितरण में जनविकास न्यास के अध्यक्ष सतीश सिकरबार, सचिव चंद्रप्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय पूर्व पार्षद अवधेश कौरव, सुरेश त्यागी आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *