देश के सभी कर्मवीर कोरोना से बचाने दिन-रात योद्धा की तरह लड़ रहे- डॉ. नरोंत्तम मिश्र

भोपाल. पूर्वमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि देश के सभी कर्मवीर जो परिवार से दूर रहकर स्वयं की चिंता न कर देश को बचाने के लिए दिन-रात योद्धा की तरह लड़ रहे है और हमारी चिंता कर रहे है हमें भी उनकी चिंता करना चाहिए। लॉक डाउन का पालन हमको करना चाहिए। देश के सभी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स, पुलिस स्टाफ, शासन-प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी, सफाई कर्मचारी रात-दिन एक करके सभी की चिंता कर रहे है कि आप स्वस्थ व सुरखित रहें। हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनका साथ दें और नियमित अपने घर पर रहें। लॉकडाउन का पालन करना होगा तभी जाकर कोरोना महामारी संक्रमण से हम जीत पाएंगे।
एक भी नागरिक को भूखा नहीं सोने दूंगा
वहीं नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में समाजसेवी, भाजपा कार्यकताओं से मुलाकात की और दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिकंदरा डेरा, कटीली, सीतापुर उपराय और दतिया नगर के रिसाला मन्दिर पहुंचे और जरूरतमंद नागरिकों को राहत सामग्री वितरित की साथ में सेनिटाईजर से हाथ भी धुलाए और कहा कि आप चिंता नहीं करना एक भी नागरिक को भूखा नहीं सोने दूंगा। दिन हो या रात हर समय आपके साथ हूं। इस मौके पर समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *