15 अप्रैल को कैबिनेट गठन करेंगे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान
भोपाल. लॉकडाउन के 19 दिन पूरे होने वाले है इस बीच राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर मंत्रिमंडल गठन की चर्चा तेज हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 15 अप्रैल को कैबिनेट का गठन कर सकते है। चूंकि पूर्व में भी मुख्यमंत्री शिवराज 15 अप्रैल से गेहूं उपार्जन की घोषणा कर चुके है और इसके लिए जनप्रतिनिधियों की सक्रियता भी जरूरी होती है।
मंत्रिमंडल में 25 सदस्यों को जगह मिल सकती है
मुख्यमंत्री शिवराज अपने मंत्रिमंडल में 25 सदस्यों को जगह दे सकते है हालांकि यह आंकड़ा कुछ कम-ज्यादा हो सकता है। वहीं विपक्ष शुरू से आरोप लगाता आ रहा है कि कोरोना संक्रमण के मुश्किल समय में प्रदेश में न तो गृह मंत्री है न स्वास्थ्य मंत्री है। मुख्यमंत्री शिवराज खुद वन मैन आर्मी की तरह प्रदेश चला रहे है। इससे पहले 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि कोरोना संक्रमण से निपटना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
राष्ट्रपति को लेटर लिखा- राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा
कोरोना संक्रमण के कारण इन दिनों पूरे देश बंद है वहीं मप्र में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कोरोना संकट पर अकेले मोर्चा संभाले हुए है। मध्यप्रदेश में अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो सका है। मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन नहीं होने पर कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने राष्ट्रपति को लेटर लिखा है साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि मप्र में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
