इंदौर, उज्जैन, भोपाल व मुरैना को 24 घंटे में रेड जोन घोषित करेंगे, 30 जिलों में कोई संक्रमण नहीं, रियायत की तैयारी- शिवराजसिंह चौहान
भोपाल. इंदौर, भोपाल, उज्जैन और मुरैना रेड जोन में आ सकते है हालांकि राज्य के 30 जिलों में कोई संक्रमण अब तक नहीं पाया गया है। इन जिलों में लॉकडाउन से रियायत की तैयारी की जा रही है। यहां स्थानीय स्तर पर कारोबारी गतिविधियों को अनुमति दी जा सकती है। अन्य जिले जहां 10 या उससे कम संक्रमित व्यक्ति मिले है यहां भी शहर के उन क्षेत्रों को छोड़कर जहां मरीज मिले है शेष क्षेत्र में आंशिक तौर पर किराना, दूध, सब्जी आदि कारोबारी गतिविधियों को अनुमति मिल सकती है।
फैसला अगले 24 घंटे में
इसका फैसला अगले 24 घंटे में हो जाएगा लेकिन यह साफ है कि किसी भी जिले में शॉपिंग मॉल, मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा, स्कूल और अन्य सार्वजनिक स्थल ओपन नहीं किए जाएंगे। राज्य सरकार के अफसरों की ओर से लॉकड़ान खोलने को लेकर तैयार किए गए सुझावों में कहा गया है कि जहां कोरोना का संक्रमण नहीं है वहां लोगों को शर्तों के आंशिक राहत दी जा सकती है।
इन काम को रियायत दी जाएगी
जिन जिलों में लॉकडाउन में राहत मिल सकती है वहां मनरेगा, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य ऐसे विभागीय कार्य शुरू हो सकेंगे। किराना और दूध विक्रेताओं को राहत मिल सकती है।
