कर्फ्यू पास नहीं मिलने से भड़के निहंगों ने एएसआई का हाथ काटा, 7 हमलावर गिरफ्तार, एएसआई की स्थिति गंभीर

पटियाला. शहर की सब्जीमंडी में कर्फ्यू पास मांगे जाने से भड़़के निहंगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। घटना रविवार की सुबह 6 बजे की हैं। निहंगों ने तलवार से एएसआई हरजीत सिंह की कलाई काटकर अलग कर दिया। घायल एएसआई ने स्वयं ही जेब से रूमाल निकाला और हाथ पर बांध लिया। इसके बाद भी वह खून से सना हाथ लिये मौके पर काफी देर तक डेट रहें। कुछ देर बाद ही एक व्यक्ति ने उन्हें काटकर अलग हुई कलाई लाकर दी। जिसे वह स्वयं अपने दूसरे हाथ में थामकर टू-’व्हीलर से ही अस्पताल के लिये रवाना हुए । अभी उनकी हालत गंभीर हैं उन्हें पटियाला से पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है। हमले में थाना इंचार्ज बिक्कर सिंह और एक अन्य जवान भी जख्मी हुआ है। इस मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं।
क्या है पूरा मामला
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एक गाड़ी में 5 निहंग सब्जी मंडी पहुंचे थे। यहां मंडी स्टाफ ने इनकी गाड़ी रोककर कर्फ्यू पास बारे में पूछा था, ताकि मंडी में बेवजह भीड़ न हो। पास न होने पर इन लोगों ने सब्जी मण्डल के स्टाफ से झगड़ा किया और अपनी गाड़ी से बैरिकोड तोड़कर भागने की कोशिश की और इसके बाद वहां पर तैनात पुलिस ने निहंगों की गाड़ी को घेर लिया। जैसे ही पुलिस ने गाड़ी रोकी तलवार लिये निहंगों ने हमला कर दिया । इसी हमले में एएसआई की कलाई कट गयी।
7 हमलावर गिरफ्तार
पटियाला पुलिस पर कृपाण से हमला करने वाले 7 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। हमलावरों को पकड़ने गयी पुलिस पर हमलावरों ने फायरिंग की, पटियाला के डेरा से 20 से अधिक हथियार बरामद किये गये हैं। जिस एएसआई का हाथ कटा है उन्हें चंडीगढ के पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार अभी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *