ग्वालियर में 10 ठिकानों पर मिलेगी सब्जी

ग्वालियर. लॉकडाउन के 19 वें दिन 414 सब्जी व्यापारियों ने एक ग्रुप बनाकर ग्वालियर शहर के 10 पाइंटों पर सब्जी बेचने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को दिया है । कलेक्टर ग्वालियर की अनुमति मिलने के बाद ही इन स्थानों को अंतिम रूप दिया गया है। इस व्यवस्था में ट्रक सब्जी लेकर बड़े खुले स्थानों पर खड़े रहेंगे। यहां से सब्जी लेकर ठेके वाले शहरों में स्पलाई करेंगे।
ग्राहकों को यहां पर मिलेगी सब्जी
मुरार रामलीला मैदान, ठाठीपुर दशहरा मैदान, मेला ग्राउण्ड, हजीरा इंटक मैदान, एयरफोर्स कॉलोनी के सामने पिन्टो पार्क, बीएस पब्लिक स्कूल आनंद नगर, स्काउट गाइड मैदान गोरखी, जीवाजीगंज, साइंसकॉलेज के सामने मैदान में और पुलिस क्वार्टर के सामने गिरवाई आदि ठिकानों पर शहरवासियों आसानी सब्जी उपलब्ध हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *