सूनसान महाराज बाड़ा, रविवार की 32 रिपोर्टें निगेटिव, 4 हजार लोगों को भोजन, भोजन  के लिये नवीन हैल्पलाइन जारी

सूनसान महाराज बाड़ा
ग्वालियर. महाराज बाडे का दोपहर 1 बजे लिया गया फोटो इस बात का गवाह है कि लॉकडाउन पूरी तरह से सफल हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये देशभर में लॉकडाउन के 19 वें महाराज बाड़े की ओर आने वाला यातायात पूरी तरह से थम गया है। इसी वजह से महाराज बाड़ा पूरी तरह से सूनसान पड़ा हुआ है। बाड़े पर 5 मिनिट खड़ंे रहने के बाद एक भी वाहन दिखाई नहीं दिया है। इसलिये कह सकते हैं ग्वालियरवासी जिला प्रशासन को लॉकडाउन कामयाब में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।

रविवार की 32 रिपोर्टें निगेटिव
ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिये भेजे गए सेम्पलों में से रविवार को 32 जांचों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। प्राप्त सभी 32 रिपोर्टें निगेटिव प्राप्त हुई हैं। इसके साथ ही रविवार को जिले के 100 नमूनों की जांच हेतु सेम्पल भेजे गए हैं।
जिले में अब तक 778 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं। जांच के उपरांत 501 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हो गई है। जिनमें से 6 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए 6 नमूनों में 2 मरीजों की उपचार के पश्चात अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। शेष 4 का उपचार किया जा रहा है। कुल 4 हजार 549 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।
अब तक एक लाख 28 हजार 372 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इसके साथ ही 92 हजार 779 परिवारों का केन्टोनमेंट जोन में सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण किया गया है।
रोजाना 4 हजार लोगों को करा रही भोजन
कोरोना संक्रमण से देशवासियों को बचाने के लिए राष्ट्रव्यापी लोकडाउन लागू किया गया है। देश के अन्य शहरों की भांति ग्वालियर महानगर में भी गरीब बेसहारा लोगों के लिए भी दिक्कतें पैदा हो गईं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के दिशा निर्देश के अनुसार ग्वालियर में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम इन गरीबों तक भोजन, राशन पहुंचाने में जुटी है लेकिन ग्वालियर सेवाभाव समिति जैसे सामाजिक संगठन भी इस संकल्प के साथ सेवाकार्य में जुटे हैं कि ग्वालियर में कोई गरीब भूखा न सोए।
भोजन सामग्री उपलब्ध कराने के लिये नवीन हैल्पलाइन
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु जारी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को जन सहयोग से भोजन सामग्री उपलब्ध कराए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा वार्डवार नवीन हैल्पलाइन नम्बर जारी किए गए।
फूड डिस्ट्रीब्यूशन के नोडल अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि जारी मोबाइल नम्बर वार्ड क्रमांक.1 से 16 तक के जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु मोबाइल नम्बर 9301101713 पर मांग दर्ज कराई जा सकती है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक.17 से 32 के लिये हैल्पलाईन नम्बर 8815848510 पर, वार्ड क्रमांक.33 से 48 तक के लिये हैल्पलाइन नम्बर 9301107609 और वार्ड क्रमांक.49 से 66 तक के लिये हैल्पलाइन नम्बर 8815515228 पर अपनी मांग दर्ज कराई जा सकती है।

जानकारी छुपाने वालों के विरूद्ध की जायेगी कार्रवाई
नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जानकारी प्रशासन को देना आवश्यक है। किसी यात्रा में गए हों तो जानकारी अवश्य दें। इसकी अपील भी प्रशासन द्वारा की गई है। संक्रमण के दृष्टिगत अपनी यात्रा की हिस्ट्री छुपाने पर दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। जिले का कोई भी व्यक्ति अगर किसी भी आयोजन में सम्मिलित हुआ है तो उसकी जानकारी दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *