इन्दौर में एक और डॉक्टर की मौत हुई

इन्दौर. 10 अ्रप्रैल तक 4 लोगों की जान चली गयी। सीएमएचओ प्रवीण जडि़या ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे 65 वर्षीय पूर्व जिला आयुष अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश चौहान की मौत हो गयी है डॉ. चौहान धार में पदस्थ थे वर्तमान में निजी प्रैक्टिस कर रहे थे, इससे पहले गुरूवार को डॉक्टर शत्रुघन पंजवानी की मौत हुई थी। अभी तक दो डॉक्टरों की मौत हो चुकी है।
देश में 245 मौत हुई
देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को मौत का आंकड़ा 245 पर पहुंच गया। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक डॉक्टर समेत चार लोगों की मौत हुईं। इससे पहले गुरुवार को भी एक डॉक्टर की मौत हुई थी। इसके साथ ही शहर में अब तक 27 मरीज दम तोड़ चुके हैं। चंडीगढ़ए हरियाणा और असम में भी एक.एक की जान गई। इससे पहले गुरुवार को 34 लोगों की जान गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *