कोरोना वायरस के देश में अब तक 6 हजार 910 मामले, आवश्यक सामान की सप्लाई के लिये उड़ रहे हैं 22 कार्गो विमान
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मरीजों की संख्या 6 हजार 910 हो गयी है। शुक्रवार को 161 नये मामले सामने आये हैं। इनमें से राजस्थान में 57, एमपी में 36, महाराष्ट्र में 16, गुजरात में 21, पश्चिम बंगाल में 13 मरीज मिले हैं। हरियाणा में 5, जम्मू कश्मीर और ओडिशा में 4-4, आंध्राप्रदेश और बिहार में 2-2, जबकि झारखण्ड में 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। गुरूवार को देश में एक दिन में रिकॉर्ड 813 पॉजिटिव मिले थे। कोविड़-19 इंडिया डॉट ओआरजी वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के अुनसार, अभी देश में कुल संक्रमितों की संख्या 6 हजार 412 हैं। इनमें से 5 हजार 218 का उपचार चल रहा है। 477 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि 169 की मौत हो चुकी है। देश में 1 अप्रैल को 2 हजार 59 संक्रमित थे। तब स ेअब तक 4 हजार 851 मरीज बढ़े हैं। यानी 10 दिन में ही कोरोना संक्रमण के मामलों में 70 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
इन्दौर में एक और डॉक्टर की मौत हुई
10 अप्रैल तक 4 लोगों की जान चली गयी। सीएमएचओ प्रवीण जडि़या ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे 65 वर्षीय पूर्व जिला आयुष अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश चौहान की मौत हो गयी है डॉ. चौहान धार में पदस्थ थे वर्तमान में निजी प्रैक्टिस कर रहे थे, इससे पहले गुरूवार को डॉक्टर शत्रुघन पंजवानी की मौत हुई थी। अभी तक दो डॉक्टरों की मौत हो चुकी है।
देश में 245 मौत हुई
देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को मौत का आंकड़ा 245 पर पहुंच गया। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक डॉक्टर समेत चार लोगों की मौत हुईं। इससे पहले गुरुवार को भी एक डॉक्टर की मौत हुई थी। इसके साथ ही शहर में अब तक 27 मरीज दम तोड़ चुके हैं। चंडीगढ़ए हरियाणा और असम में भी एक.एक की जान गई। इससे पहले गुरुवार को 34 लोगों की जान गई थी।
प्रतिदिन 22 कार्गो विमान उड़ान भर रहे हैं
दिल्ली एयरपोर्ट ने शुक्रवार को बताया कि मास्क, मेडीसिन और मेडत्रीकल उपकरणों जैसी आवश्यक सामान की सप्लाई के 20 से 22 कार्गो विमान हर रोज उड़ान भर रहे हैं। यह विमान दोहा, हांगकॉंग, पेरिस, शेन्झेन, शंघाई, गुआंगझोऊ और इन्कोहेन सेआने वाली सप्लाई को देशभर में पहुंचा रहे हैं, ताकि कोरोना से लड़ाई में भारत सरकार की मदद की जा सके।
सरकार की अहम बातें
कोविड कंट्रोल रूम एक्टिव हैं। स्थिति नियंत्रण में है। हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का उपयोग सही केस को देखते हुए किया जा रहा है। इसकी वैश्विक स्तर पर काफी मांग है, लेकिन इसके उपयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की दुनिया भर से हो रही मांग को हम घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पूरा कर रहे हैं। हमारे पास इसका पर्याप्त स्टॉक है। हमें करीब 1 करोड़ हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की जरूरत है और हमारे पास 3 करोड़ 80 लाख उपलब्ध हैं।
जनवरी में हमने एक लैब से शुरुआत की थी। आज हमारे पास 147 लैब हैं, जिनके 16 हजार से ज्यादा कलेक्शन सेंटर हैं। गुरुवार को हमने 16 हजार होम टेस्ट किए। सिर्फ 0.2% टेस्ट ही पॉजिटिव आए। हमारे सैंपल में पॉजिटिव केस नहीं मिल रहे हैं।
देश में पीपीई के 39 मैनुफैक्चर्स मौजूद हैं। फील्ड पर काम करने वाले कोई शक मन में न रखें। सरकार उनकी सुरक्षा के लिए पीपीई जुटा रही है। राज्यों को 20 लाख मास्क उपलब्ध करवाए गए हैं। 49 हजार वेंटिलेटर्स का ऑर्डर दे दिया है।
