14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी देश को संबोधित कर सकते है, लॉकडाउन बढ़ने के साथ कुछ बदलाव के असार

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल की पूरी हो रही है। इससे पहले 9 राज्य लॉकडाउन बढ़ाने की मांग केंद्र सरकार से कर चुके है। मंगलवार 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना को लेकर चौथी बार देश को संबोधित कर सकते है। इससे पहले प्रधानमंत्री की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी होनी है। मोदी ने 24 मार्च को अपने दूसरे संबोधन में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐला किया था।
राज्यों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर प्रतिबंध जारी रहेंगे
जानकारी के अनुसार कुछ बदलावों के साथ लॉकडाउन आगे बढ़ने के आसार है। राज्यों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर प्रतिबंध जारी रहेंगे। स्कूल-कॉलेज और धर्मस्थल भी बंद रहने की संभावना है हालांकि पिछले दिनों सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मोदी साफ कर चुके है कि देश सोशल इमरजेंसी के दौर से गुजर रहा है और सरकार के लिए हर किसी की जान बचाना प्राथमिकता है। ऐसे में लॉकडाउन को एक साथ नहीं हटाया जा सकता है। कोरोना संकट के पहले बाद की जिंदगी एक जैसी नहीं होगी।
कुछ राज्यों को छूट दे सकती है सरकार
लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था को खासा नुकसान हो रहा है ऐसे में कुछ सेक्टरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की शर्त पर लॉकडाउन से छूट दी जा सकती है वहीं आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कोरोना संकट के बीच अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार की संभावना जताई है। लॉकडाउन से सबसे ज्यादा असर एविएशन सेक्टर पर पडा है। ऐसे में सरकार एयरलाइंस कपंनियों को उड़ानें शुरू करने की छूट दे सकती है लेकिन उन्हें सभी क्लास में बीच की सीट खाली रहनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *