ग्वालियर के जीआरएमसी से पॉजीटिव बताए 4 मरीजों के सैंपल सभी को डीआरडीई की रिपोर्ट पर भरोसा

ग्वालियर. गजराराजा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने 3 दिन पहले जिन 4 मरीजों को कोरोना वायरस से पॉजीटिव बताया था अब उनकी दोबारा जांच कराई जा रही है। चारों मरीज इस वक्त जेएएच के सुपर स्पेशालिटी हॉस्पीटल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। दोबारा जांच के लिए इनके सैंपल जा चुके है। खास बात ये है कि इन चारों मरीजों की दोबारा जांच के लिए सैंपल गजराराजा मेडिकल कॉलेज की लैब में न भेजते हुए डीआरडीई की लैब में भेजे गए है। इन सभी की रिपोर्ट आज शाम तक आने की संभावना जताई है।
पॉजीटिव मरीज के कॉन्टेक्ट वालों में नहीं मिला संक्रमण
जिले में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 6 मरीजों की पुष्टी हो चुकी है। इन 6 मरीजों में दो मरीज अभिषेक मिश्रा और अशोककुमार स्वस्थ्य होकर वापस अपने घर भी जा चुके है जबकि 3 दिन पूर्व मिले 4 पॉजीटिव मरीजों का इलाज जारी है। पॉजीटिव आने के बाद इन चारों मरीजों की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री खंगाली गई। उन सभी के सैंपल लिए गए जिनके करीबी संपर्क में यह चारों मरीज आए थे। खास बात ये है कि गजराराजा मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में की गई जांच के दौरान पॉजीटिव मरीज के कॉन्टेक्ट हिस्ट्र वाले सभी संदेहियों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *