सीएम शिवराज सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ी, सभी कार्यक्रम रद्द

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है इसके बाद उनका आज विदिशा दौरा रद्द हो गया है। उनके गले में खराश की शिकायत है। बोलने में तकलीफ हो रही है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री सोमवार को कुरवई विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से मिलने का कार्यक्रम था।

सीएम हाउस के सूत्रों ने बताया, मुख्यमंत्री को दो दिन से बोलने के दौरान गले में तकलीफ हो रही थी, लेकिन सोमवार को रवींद्र भवन में पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में ज्यादा परेशानी होने लगी। डॉक्टर ने जांच कर उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री को तय कार्यक्रम के अनुसार विदिशा के कुरवई, सिरावद और बिशनपुर बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने के लिए दोपहर 1:30 बजे रवाना होना था। मुख्यमंत्री ने देर शाम होने वाली मुलाकातों को भी टाल दिया है। मुख्यमंत्री ने सुबह स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि में शौर्य स्मारक में आयोजित सभा में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने निवास पर ही सादे कार्यक्रम में सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 99.8% प्राप्त करने वाली कु. वनिशा पाठक को मुख्यमंत्री कोविड 19 बाल सेवा योजना के तहत 2 लाख रुपए की राशि भेंट की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *