अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा, सत्ता का शांतिपूर्ण तरीके से होगा ट्रांसफर
नई दिल्ली. आखिरकार तालिबान अफगानिस्तान पर कब्जा करने की मुहिम में सफल हो गया। तालिबानियों के रविवार को काबुल में दाखिल होते ही अफगान सरकार ने उनसे समझौता कर लिया। अफगानिस्तान के कार्यवाहक गृहमंत्री अब्दुल सत्तार मीरजकवाल ने कहा है कि तालिबान काबुल पर हमला नहीं करने के लिये राजी हो गये। वह शांतिपूर्वक तरीके से सत्ता का ट्रांसफर चाहते हैं और यह इसी तरह होगा। नागरिक अपनी सुरक्षा को लेकर निश्चित रहें। तालिबान ने भी बयािन जारी करके कहा है कि वह नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी लेता हैं।
कुछ देर पहले ही काबुल में घुसा तालिबान
तालिबान कुछ देर पहले ही अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दाखि हुआ था। वहां बगराम एयरपोर्ट सहित कुछ इलाकों पर कब्जा भी कर लिया था। तालिबान का दावा है िकइस समय पूरा अफगानिस्तान इस्लामी अमीरात के कंट्रोल में हैं। काबुल में मौजूद एक राजनीतिक कार्यकर्त्ता जो कि स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उनका कहना है कि तालिबान सुरक्षा चौकियों पर कब्जा कर रहा है। तालिबान ने बताया था कि काबुल में जंग नहीं हो रही है, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हासिल करने के लिये बातचीत चल रही है और साथ ही कहा है कि काबुल एक बड़ी राजधानी और शहरी इलाका है। तालिबान यहां शांतिपूर्ण तरीके दाखिल होना चाहता है। वह काबुल के सभी लोगों के जान-माल की सुरक्षा की गारंटी ले रहा हे। उसका इरादा किसी से बदला लेने का नहीं और उन्होंने सभी को माफ कर दिया हैं। वहीं अफगानिस्तान के सरकारी मीडिया का कहना है कि काबुल कके कई इलाकों में गोलीबार की आवाज सुनी गयी है।
