सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में दिग्विजय सिंह ने झंडा फहराया, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी से मिलने से इनकार किया
ग्वालियर. केंद्रीय मंत्री सिंधिया के गढ़ में रविवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने झंडा फहराया। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में झंडा वंदन किया और एक रोचक मसला हुआ है। झंडा वंदन के बाद महिला मोर्चा की महिला कांग्रेसियों ने जब दिग्विजय सिंह से कहा कि वह उनसे मुलाकत करना चाहती है। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि 75 साल की हो गई है वह इधर आ जाएं। उनका इनता कहते ही पहले तो वहां सन्नाटा छा गया और चंद सेकेंद के बाद वहां हंसी के ठहाके लगते हुए नजर आए।
जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह ने डबरा-भितरवार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया था। वहां लोगों का दुख दर्द बांटा और बाढ़ पीडि़तों के सहारे सरकार को भी घेरा था इसके बाद रविवार स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने पहली बार सिंधिया के गढ़ और कांग्रेस कार्यालय पर ध्वाजारोहण किया।
सिंधिया के गढ़ में झंडा फहराने के पीछे कई कयास लगाए जा रहे है। झंडा वंदन के बाद वह एक रूम में वरिष्ठ कांग्रेसियों से बातचीत कर रहे थे। तब वह रूम में पहुंचे तो दरवाते पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी भी पहुंच गई। महिला कांग्रेसियों का कहना था कि इस मौके पर वह भी पूर्व सीएम से बात करना चाहती है लेकिन दिग्विजय सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहां हां मिल लो पर जो 75 की हो गई है वह इधर आ जाए इसके बाद हॉल में सन्नाटा सा पसर गया फिर चंद सेकेंद बाद दिग्विजय सिंह के साथ पुरूष और महिला कांग्रेस ठहाके लगाकर हंसने लगे पर कोई महिला अंदर नहीं आई क्योंकि 75 वर्ष किसी ने पूरे नहीं किए थे।
