थाटीपुर के पास कब्रिस्तान में विस्फोट, सफाई करने पहुंचे 6 झुलसे
ग्वालियर. कब्रिस्तान की सफाई के दौरान वहां झाडियों में छिपाकर रखे बारूद में धमाका हो गया। विस्फोट सोमवार की रात को 60 फुटा रोड थाटीपुर में हुआ है। जैसे ही विस्फोट की खराब सामने आई पूरी बस्ती दहल गई। इसमें दो लड़कों सहित 6 लोग झुलस गए और सभी लोग शबऐ-बारात के लिए कब्रिस्तान की सफाई करने आए थे। बस्ती से दो आतिशबाज भी गायब है वहीं घायलों को बस्ती वाले मुरार जिला अस्पताल ले जाया गया।
घायलों ने शिकायत करने से इंकार किया
पुलिस ने एफएसएल को बुलाकर विस्फोटक की जांच कराई जिसके बाद घायलों ने शिकायत करने से इंकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बस्ती निवासी आबिद कुरैशी ने बताया कि दो दिन बाद शबे-ए-बारात है। इस दौरान पुरखों को याद किया जाता है इसलिए लोग बस्ती से सटे कब्रिस्तान की सफाई कर रहे थे। यहां तमाम झाडियां और जंगली पेड लगे थे उन्हें कांटकर कब्रों तक जाने का रास्ता साफ कर लिया था। सारा कचरा इक्टठा कर उसमें आग लगाई। किसी को भी आभास नहीं था कि इसमें बारूद हो सकता है। अचानक जोर का धमाका हुआ और पूरी बस्ती दहल गई जो लोग आग के आसपास खड़े थे वह विस्फोट के दायरे में आकर झुलस गए।
दो बच्चे भी जख्मी हुए
कमेटी के अध्यक्ष सैययद अजमेरी ने बताया कि घटना में दो बच्चे भी जख्मी हुए है। कई बार नगरनिगम से भी कहा था कि यहां सफाई करा दो लेकिन किसी ने नहीं सुना इसलिए मजबूरन लोगों को खुद कब्रिस्तान की सफाई करने जाना पड़ा। झाडियों में धमाका जिस बारूद में हुआ वह आतिषबाजी का था। आशंका है कि पटाखे एक बोरे में भे थे किसी को उसके बारे में जानकारी नहीं थी इसलिए आग लगाते वक्त लोग बेफ्रिक थे।
घटना के बाद आतिशबाजी बनाने वाले दोनो युवक घर से गायब
पुलिस का कहना हे कि बस्ती को दहला देने वाली आतिशबाजी लावारिस हालत में कहा से आई, हादसे के बाद भी बस्तीवाले तो चुप्पी साधे हैं लेकिन पड़ताल में पता चला है कि बस्ती में मुन्ना खां और षकील आतिशबाजी बनाते है और घटना के बाद दोनो घर से गायब हो गए।
