ग्वालियर में लॉकडाउन के 13वें दिन सड़कों पर छाया सन्नाटा
ग्वालियर. मप्र के ग्वालियर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिये केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किये गये लॉकडाउन के 13वें दिन शहर की सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा । जिसमें सिटीसेंटर से लेकर चेतकपुरी चौराहा, अचलेश्वर चौराहा से होते हुए महाराज बाड़ा और बाड़े से लेकर सराफाबाजार, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया, राममंदिर चौराहा, फालका बाजार, शिन्दे की छावनी पर जिला प्रशासन और पुलिस बल की मुस्तैदी की वजह से पूरी तरह से सन्नाटा देखने को मिला।
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शिरकत के बाद लौटे जमातियों के संपर्क में आने वाले कई लोग संक्रमित हो चुके हैं और कुछ पर यह खतरा मण्डरा रहा है। ग्वालियर में क्वारेंटाइन किये गये जमातियों द्वारा डॉक्टरों से बदसलूकी और उन पर थूकने की शिकायतें मिली हैं। भोपाल और इन्दौर कलेक्टर ने नियमों का उल्लघंन करने वालों को गिरफ्तार करने के आदेश दिये हैं।
