ग्वालियर बॉर्डर सील होने के बाद अधिकारी और कर्मचारी को पुलिस ने बॉर्डर से लौटाया

ग्वालियर. कोरोना पर काबू पाने के लिए पुलिस सख्ती के सारे जतन कर रही है वहीं मुरैना में कोरोना वायरस के एक साथ 10 पॉजीटिव मरीज मिलने का पता चलने के बाद से मुरैन भिंड बॉर्डर को सील किया गया है। जिले की सरहद से अब सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों का आना जाना भी रोक दिया गया है। ऐसे कई अधिकारी-कर्मचारी है जो मुरैना और भिंड से अपडाउन करते है इसलिए डयूटी के लिए रोज आना जाना रहता है। सरहद सील होने के बाद यह अधिकारी-कर्मचारी पुरानी छावनी और महाराजपुरा बॉर्डर पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें कहा कि यहां से दूसरी तरफ जाना और आना बंद है।
हाईवे के अलावा कई रास्ते पर राउंड द क्लॉक नाकाबंदी
महाराजपुरा टीआई आसिफ मिर्जा बेग ने बताया महाराजपुरा से मुरैना और भिंड से जिले में दाखिल होने के हाईवे के अलावा कई रास्ते है और सभी पर राउंड द क्लॉक नाकाबंदी कर दी गई है। सीमा कम्पलीट सील होने का आदेष मिलने पर यहां से किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है। एमबीइवी, रेवेन्यु, पुलिस और दूसरे विभागों के कई अधिकारी और कर्मचारी इस रूट से रोज अपडाउन करते हैं। वहीं अब इन अधिकारी और कर्मचारी को बॉर्डर से वापस लौटाया जा रहा है क्योंकि आदेष मिला है कि बॉर्डर कोई किसी कीमत पर क्रॉस नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *