भाजपा के 40 स्थापना दिवस- प्रधुम्न और मुन्नालाल ने दीनदयाल उपाध्याय को पुष्प अर्पित किये

ग्वालियर. चिलचिलाती दोपहरी में भाजपा के 40वें स्थापना दिवस के मौके पर पूर्वमंत्री प्रधुम्नसिंह तोमर और पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल दीनदयाल नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिये पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, रामेश्वर भदौरिया लगभग 20 कार्यकर्त्ताओं के साथ मौके पर मौजूद रहें। पं. दीनदयाल उपाध्याय के अमर रहें के नारे लगाये।
जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन ही प्रेरक रहा है। वह जीवन भर राष्ट्र और गरीबों के प्रति समर्पित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *