नरोत्तम मिश्रा ने पीएम मोदी के फैसले की सराहना की, जलाए दीपक

दतिया. पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने लॉकडाउन के चलते गाय व बैलों को होने वाली चारा-भूसा न मिलने की दिक्कतों का ध्यान रखने के लिए लोगों का आह्वान किया और दतिया में कार्यकर्ताओं के बीच एक स्थान पर एकत्र गायों को चारा और भूसा भी दिया साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि इनका ध्यान रखें और लोगों को भी गाय को भोजन देने के काम से पीछे न हटने के लिए कहें। कोरोना के संकट से निजात के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के फैलसे की सराहना करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मोदी वैश्विक नेता है। कोरोना के नियंत्रण के लिए उनके फैसलों की सराहना दुनिया भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *