आईआरसीटीसी बुकिंग-ट्रेन टिकट अब आधार, पैनकार्ड के बिना नहीं कर पायेंगे, रेलवे कर रहा है तैयारी

नई दिल्ली. आईआरसीटीसी अगली बार रेलवे का ऑनलाईन टिकट बुक करने जाये तो हो सकता है कि आईआरसीटीसी आपसे पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट की जानकारी भी मांगे। दरअसल रेलवे टिकट के दलालों को टिकट बुकिंग के सिस्टम से बाहर करने के लिये आईआरसीटीसी यह कदम उठाने जा रहा है।
आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग का नया सिस्टम
आईआरसीटीसी एक नये सिस्टम पर तेजी से काम कर रहा है। जिसमें आपको अपना आधार, पैनकार्ड से लिंक करना होगा। आईआरसीटीसी की बेवसाइट या ऐप के माध्यम से ट्रेन टिकट बुक करने के लिये जब आप लॉग-इन करेंगे तो आधार, पैन या पासपोर्ट नम्बर डालना पड़ सकता है।
जल्द सिस्टम शुरू करेंगे
अरूण कुमार नेबताया है कि हमें सबसे पहले एक नेटवर्क बनाने की आवश्यकता है। आधार प्राधिकरण के साथ हमारा काम करीब करीब पूरा हो चुका है। जैसे ही पूरा सिस्टम काम करने के लिये तैयार होगा। हम इसको लागू करके उपयोग शुरू कर देंगे। अरूण कुमार ने जानकारी दी है कि दलालों के खिलाफ कार्यवाही की 2019 में अक्टूबर और नवम्बर में शुरू की थी। तब से लेकर अभी तक 14, 257 दलालों को गिरफ्तार किया गया। अभी तक 28,34 करोड के नकली टिकट पकडे गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *