ग्वालियर में प्रशासन ने दी 2 दिन की छूट, सुबह 8 से 4 बजे तक मिलेगा राशन, सब्जियां व फल

ग्वालियर. कोरोना वायरस से बचाव के लिए 4 दिन के टोटल लॉकडाउन के बाद जिला प्रशासन ने किराना, दूध, दवाई जैसी जरूरी सामग्री के लिए आमजन को दो दिन की छूट दे दी। यह दुकानें सुबह 8 से शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं फल और सब्जी मंडी पूरी तरह बंदी रहेंगी। प्रशासन के इस निर्णय ने लोगों को हैरान कर दिया है क्यों कि राशन तो लोगों को हर रोज मिल ही रहा है और इसका स्टॉक भी कर लिया है पर अब लोग अब ताजी सब्जी व आलू-प्याज तक से वंचित हो गए है क्योंकि पिछले 4 दिन से सभी सब्जी मंडियां बंद है और अब दो दिन और यही स्थिति रहेगी।
मंडियां बंद करने का कारण लोग की भीड़
जिला प्रशासन ने बुधवार से टोटल लॉकडाउन किया और सब्जी व फल मंडी बंर करा दी। प्रशासन ने पंचर की दुकान, पेट्रोल पंप आदि को भी खोलने की अनुमति दे दी जबकि लॉकडाउन में इन सेवाओं की जरूरत नही है। मंडियां बंद करने का कारण लोग की भीड़ है लेकिन भीड़ रोकने के लिए भी पुलिस व प्रशासन ही जिम्मेदार है। प्रशासन यदि किसानों और खरीदारों के लिए विक्रय व्यवस्था को बेहतर करता तो दोनों को लाभ होगा। अब किसानों की सब्जी खेतों में सड़ जाएगी इधर लोग सब्जी को तरसेंगे।
नियम तोड़ा तो होगी एफआईआर
प्रशासन ने जनता को राहत तो दी है लेकिन इसका दुरूपयोग किया तो सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। बेवजह घर से बाहर निकलने वालों की धरपकड़ की जाएगी। जिला और पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दुकानदार और ग्राहकों ने यदि पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *