सीएमएचओ सहित 21 के सैंपल डीआरडीई भेजे, 7 रिपोर्ट निगेटिव आई
ग्वालियर. कोरोना संक्रमण के लक्षणें को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा का शनिवार को सैंपल लिया गया इसके साथ ही 20 अन्य लोगों के सैंपल कलेक्ट किए गए ये सभी 21 सैंपल जांच के लिए डीआरडीई भेजे गए है। कोरोना लक्षणों को देखते हुए सीएमएचओ को होम क्वारंटाइन भेज दिया गया है। उनका प्रभार डॉ. बिन्दु सिघंल को सौंपा गया है। शनिवार को 7 लोगों की रिपोर्ट आई जो निगेटिव है। बाहर से आने वाले 190 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जबकि 47 लोगों को होम क्वारंटाइन और एक युवक को आइसोलेशन में रखा गया है जबकि 45 लोगों का होम क्वारंटाइन पूर्ण हो चुका है। कुल 57 लोगों की रिपोर्ट मिलना अभी बाकी है जिसमें 41 सैंपल शहरवासियों के है।
अब तक बाहर से आने वालों की संख्या 3996 हो चुकी है और होम क्वारंेटाइन किए गए व्यक्तियों की संख्या 1017 जबकि पूर्ण करने वालों की कुल संख्या 60 है। विदेश से आने वालों की संख्या यथावत 496 बनी हुई है। उधर शारदा विहार में एक चीन का युवक को हेल्थ टीम ने उस युवक से पूछताछ की तो पता चला कि वह ईक्रोग्रीन कंपनी में काम करता है और नवंबर से शारदा विहार में रह रहा है और उसका चेकअप करने के बाद घर में ही रहने की सलाह दी।
