ग्वालियर में पकड़े गए 11 जमातियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई

ग्वालियर. अवाडपुरा की मस्जिद में मंगलवार को आइसोलेट किए गए 11 जमातियों की पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन व पुलिस सहित शहर ने सुकून की सांस ली है। रिपोर्ट आने से पहले दिनभर पुलिस इन जमातियों के संपर्क में ओ वाले लोगों को शहर भर में खोजती रही। बताया जा रहा है कि इन्हें गंभीरता से नहीं लेने के कारण बड़ी चूक सामने आ सकती थी क्योंकि बहोड़पुर थाना क्षेत्र की 2 मस्तिदों व तिघरा थाना क्षे की मस्जिद में जमातियों के जाने की सूचना पर किसी को क्वारंटाइन नहीं किया गया था। केवल कंपू थाना पुलिस ने 27, जनकगंज थाना पुलिस ने 13 व मोहना थाना पुलिस ने तीन परिवारों को क्वारंटाइन किया था।
पुलिस सहित शहर ने सुकून की सांस ली
अब बहोड़ापुर थाना प्रभारी इंदर सिंह राठौर ने कहा कि जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद संपर्क में आने वालों को क्वारंटाइन करेंगे। वहीं कंपू थाना प्रभारी विनय शर्मा ने कहा कि जमातियों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित करने के प्रयास चौथे दिन भी किए गए है। पड़ताल में पता चला कि अवाड़पुरा के अनवर खान (55) पुत्र बाबू खां व उनकी पत्नी आयशा (50), वाशिद (18) पुत्र राशि अली व राजा अली (28) पुत्र मुबारक अली भी इनके संपर्क में आए थे। चारों को क्वारंटाइन कराया गया है। कंपू थाना पुलिस 27 लोगों को क्वारंटाइन कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *