ग्वालियर में 5 जनरल कोच को आइसोलेशन वार्ड बनाने का काम शुरू

ग्वालियर. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए रेलवे ट्रेनों के कोच को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर रहा है ताकि मरीजों की संख्या अधिक होने पर इन वार्डों में मरीजों को इलाज मिल सके। ग्वालियर में भी सीएनडब्ल्यू स्टाफ ने 5 जनरल कोच को आइसोलेशन वार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि ग्वालियर में मार्केट बंद होने के कारण कुछ सामान झांसी से मंगाना होगा। यह वार्ड 6 दिन में बनकर तैयार हो जाएंगे। इनका उपयोग शहर की जनता के लिए किया जाएगा।
मेडिकल टीम उपकरणों की फिटिंग करेगी
झांसी मंडल ने सभी बड़े रेलवे स्टेशनों पर कोचों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने के आदेश दिए है। ग्वालियर में 5 जनरल कोच रखे हुए है। इनमें केवल अपर और लोअर बर्थ ही होती है इसलिए बीच में कोई बर्थ हटाने का झंझट नहीं होगा। विभागीय अफसरों ने वॉशरूम में बदलाव से काम की शुरूआत की है। इसमें सीएनडब्ल्यू का काम कोच में इंजीनियरिंग संबंधित काम करने का होगा जबकि मेडिकल टीम इसमें उपकरणों की फिटिंग करेगी।
पर्दो के जरिए इसे सेपरेट किया जाना है
कोरोना पॉजिटिव मरीजों को सेपरेट रखना होता है इसलिए पर्दो के जरिए इसे सेपरेट किया जाना है। खिड़की पर भी पर्दे लगाए जाएंगे। वॉश्रूम में भी कुछ जरूरी बदलाव किए जाएंगे। बर्थ को मरीजों के लिहाज से तैयार किया जाएगा।
वेंटिलेटर या ऑक्सीजन सिस्टम आदि शामिल है
रेलवे के चिकित्सा विभाग को इसमें उपकरणों की फिटिंग करना होगी। इसमें वेंटिलेटर या ऑक्सीजन सिस्टम आदि शामिल है। खबर है कि सभी सामान झांसी पहुंच चुका है जहां से ग्वालियर लाया जाएगा। सीएनडब्ल्यू का काम पूरा होने के बाद मेडिकल टीम काम शुरू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *