मुरैना का एक परिवार कोरोना वायरस के संक्रमण के दायरे में

मुरैना. मप्र का इन्दौर के बाद कोरोना वायरस के मामले में मुरैना दूसरा हॉटस्पाट शहर बन गया है। शहर में 10 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इस तरह यहां पर कुल संख्या 12 हो गयी हैं। इनके संपर्क में आये 11 लोगों को शुक्रवार को यहां क्वारंटाइन किया गया है। इससे पूर्व गुरूवार को दुबई से लौटे युवक और उसकी पत्नी कोरोना वायरस के संक्रमण से पॉजिटिव पाये गये थे। इस परिवार के 10 लोग इन्हीं के संपर्क में आये और संक्रमण का शिकार हो गये हैं। युवक अपनी मां की तेरहवी करने दुबई से आया था। इसके बाद अपनी गली में लोगों से मिलते जुलते रहे और संक्रमण करते रहें।
10 नये केस के साथ मप्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 131 हो गयी है। इनमें से 89 सिर्फ इन्दौर के हैं। भोपाल 8, जबलपुर में 8, ग्वालियर में 2, शिवपुरी, छिंदवाड़ा और खरगोन में 1-1 लोक संक्रमित हैं। वहीं, मुरैना में 4 अप्रैल तक के लिये कर्फ्यू लगा दिया गया है। किसी को भी इस बीच बाहर निकलने की अनुमति नहीं हैं।
पूरा परिवार और रिश्तेदार संकट में
मुरैना 10 पॉजिटिव केस में दुबई से लौटे युवक और पत्नी के साथ ही पत्नी की मां, उसके 5 बच्चे और 4 रिश्तेदार शामिल हैं, जो तेरहवीं के समय उनके घर में रुके हुए थे। इसके साथ ही सबलगढ़ में बहन का परिवार है, जिसके 10 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। उन्हें वहां से लाकर जिला अस्पताल मुरैना में आइसोलेट किया गया है। वहीं, कैलारस के हलालकापुरा में भी इनके 13 रिश्तेदार हैंए जो घर से नहीं निकल रहे हैं। वहां पर मेडिकल और पुलिस की टीम पहुंच गई, जो उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही उस गांव  (जहां पर मां की तेरहवीं का भोज हुआ था)  की निगरानी की जा रही है। गांव के लोगों को कहा गया है कि वह घर से नहीं निकलें। किसी को भी अगर सर्दी.खांसी होती है तो वह फौरन जांच कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *