तबलीगी जमात ने 14 राज्यों में कोरोना फैलाया, 2 दिन में 647 नए केस- स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली. केंद्र सरकार की संयुक्त प्रेस कॉफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जो सबसे बड़ी बात कही गई है वह यह कि लॉक डाउन के चलते देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले तो आ रहे थे लेकिन उनमें तेजी नहीं थी हालात कंट्रोल में थे लेकिन जमात के मामले सामने आने के बाद चुनौती बढ़ गई है।
स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बदतमीजी की घटनाएं हमारे संज्ञान में
लव अग्रवाल ने कहा कि बीते 2 दिनों में 647 कोरोना वायरस के संक्रमण के जो मामले सामने आए है वह सिर्फ जमात से जुड़े लोगों के है। इस लिहाज से इंतजामों की चुनौती भी बढ़ गई है इसके साथ ही गृह मंत्रालय की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बदतमीजी की कुछ घटनाएं हमारे संज्ञान में आई है हमने राज्य सरकारों को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। गृह मंत्रालय ने 960 लोगो को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। वहीं 360 विदेश वापस जा चुके है और उनको भी ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई चल रही है।
कल से आज तक 12 संक्रमित मरीजों को मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कल से आज तक 12 संक्रमित मरीजों को मौत हुई है जिसमें तबलीगी जमात के लोग जो सवंमित लोग थे उनकी डेथ हुई शामिल है। निजामुद्दीन से तबलीगी जमात से जुड़े 647 संक्रमण के मामले बीते 2 दिन में सामने आए है। यह लोग 14 अलग-अलग राज्यों में फैले है। इनमें से दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, अंडमान निकोबार, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे कुल 14 राज्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *