ग्वालियर के शारदा बिहार में चीन युवक मिला, कोरोना मरीज अभिषेक के बाद सर्वे के दौरान मिला
ग्वालियर. शारदा बिहार इलाके में एक घर में चीन का युवक मिला है इस युवक का पता चेतकपुरी इलाके में मिले सबसे पहले कोरोना मरीज अभिषेक मिश्रा के बाद वहां हो रहे सर्वे के दौरान मिला है। युवक काफी समय से ग्वालियर में रह रहा है। चीनी युवक की जानकारी मिलते ही पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया इसके बाद जिस मकान में यह युवक रह रहा है वहां पर मेडिकल टीम, पुलिस व प्रशासन की टीम पहुंच गई। चीनी युवक उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है।
चीन युवक कंपनी ईकोग्रीन का काम देखता है
जानकारी के अनुसार चाइनीज युवक स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के लिए शहर में कचरा प्रबंधन का काम कर रही कंपनी ईकोग्रीन का काम देखता है क्योंकि भारत की ईको ग्रीन कंपनी व चाइना की एचजेजे कंपनी का ब्रांड है उसी कंपनी का कर्मचारी चीनी युवक यहां पर मौजूद है।
चाइनीज युवक 14 नवंबर से ग्वालियर में
शारदा विहार के एक मकान में ईको ग्रीन ने अपना गेस्ट हाउस बना लिया है। इस मकान ने 4 लोग रहते है जिसमें से एक चाइनीज ओर तीन इंडिया के ही है। यह चाइनीज ईको ग्रीन कंपनी का फाइनेस का काम देखता है। चेतकपुरी में अभिषेक मिश्रा के पॉजीटिव निकलने के बाद से तीन किलोमीटर के दायरे में कलेक्टर के निर्देश पर इन दिनों सर्वे किया जा रहा है। उसी के तहत आज शारदा विहार में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और पटवारी की टीम पहुंची थी लेकिन जब मकान पर तैनात चौकीदार ने गेट नहीं खोला तो इसकी सूचना कर्मचारियों ने नगर निगम के वार्ड ऑफीसर को दी इसके बाद वार्ड पर 8-8 घंटे की ड्यूटी पर तैनात एक एसआई और पुलिस की पार्टी को उस मकान में भेजा गया इसके बाद मकान का ताला खुलवाया गया जिसमें ईको ग्रीन कंपनी के कर्मचारियों से बात की तो मालूम पड़ा कि चायनीज 14 नवंबर को ग्वालियर आ गया था उसके बाद से वह किसी दूसरे शहर में भी नहीं गया है। वार्ड ऑफिसर और अन्य टी ने चाइनीज युवक का पासपोर्ट भी चेक कर लिया है।
5 बजे टीम जांच के लिए पहुंची
इको ग्रीन कंपनी को वित्तीय सपोर्ट चीन की कंपनी (जिन जियांग) कर रही है। शहर में ऑब्जरवेशन के लिए चीन से करीब 5 महीने पहले (सेन चाओ) शहर आये थे। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम आज शारदा विहार स्थित गेस्ट हाउस जहां वह रूके थे वहां पहुंची और पूछताछ की इसके बाद टीम 5 बजे उनकी जांच के लिए पहुंची।
